स्पोर्ट्स वॉच

युवा क्रिकेट प्रतियोगिता का निलय कश्यप ने किया शुभारंभ

Share this

नारायणपुर (प्रकाश रावल)। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोटिकानेरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य निलय कश्यप (नानू)ने फीता काटकर उद्घाटन किया और बैटिंग करके खेल का शुभारम्भ करने के बाद खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया, इस अवसर पर उपस्थित वहां की सम्मानित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में क्रिकेट पूरे विश्व के लोगों की पसंद है आज क्रिकेट के मैदान में जो नौजवान अपनी किस्मत को आजमाने का काम कर रहा है वह आने वाले समय में जरूर क्षेत्र और अपने प्रदेश का नाम रोशन करने का काम करेगा। खेल के मैदान में हर खिलाड़ी के अंदर सिर्फ और सिर्फ खेल की भावना होनी चाहिए क्योंकि हार और जीत तो एक ही सिक्के के दो पहलू हैं ,आज खेल से ही मनुष्य के शारीरिक और मानसिक विकास का होना संभव है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।इस मौके पर निलय कश्यप ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए क्रिकेट खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखराम पोयम,जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया,विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,युवा नेता बबलू बघेल एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी,सेवक लाल कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *