प्रांतीय वॉच

विधायक बेंजाम ने ग्राम पंचायतों में लगभग 20 लाख के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

Share this

जगदलपुर (प्रकाश रावल)। चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने आज लोहंडीगुड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बदरेंगा पहुँचे ग्रामीणों ने विधायक बेंजाम का पारंपरिक ढोल नृत्य से भव्य स्वागत किया।स्वागत उपरांत विधायक बेंजाम ने डीएमएमटी योजनांतर्गत बोहरिया माता देवगुड़ी निर्माण कार्य 5.00 लाख,जलनीबुडिन माता देवगुड़ी निर्माण कार्य 5.00 लाख एवं ग्राम पंचायत मारडूम परदेशीन माता देवगुड़ी निर्माण कार्य लागत 5.00 लाख,माड़ीन माता देवगुड़ी निर्माण कार्य लागत 5.00 लाख का भूमिपूजन किया।
विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है जहां कोदो, कुटकी और रागी को सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही है. इसके बाद इन मिलेट्स का वैल्यू एडिशन कर इन्हें बेचा जा रहा है. कोदो-कुटकी को राज्य सरकार ?3000 प्रति मि्ंटल की दर से तथा रागी ?3377प्रति मि्ंटल की दर से खरीद रही है।राज्य सरकार की बीज प्रमाणीकरण संस्था किसानों को कोदो का प्रमाणित बीज दे रही है, इससे किसानों की उपज बढ़ रही है और उनकी कमाई भी सुधर रही है।
पिछले 1साल में प्रमाणित बीज उत्पादक किसान की संख्या में 5 गुना और उनकी आमदनी में 4 गुना की वृद्धि हुई हैउन्होंने आगे कहा ऐसी कृषि भूमि जहां धान की उपज नाममात्र की हो, वहां कोदो की खेती किया जाना ज्यादा लाभकारी है।कोदो की खेती की कम पानी और कम खाद की जरूरत पड़ती है, जिस वजह से इसकी खेती में लागत बेहद कम आती है और उत्पादक किसानों को लाभ ज्यादा होता है।
कार्यक्रम में बदरेंगा के किसान सोमारू राम मंडावी ने बताया कि कोदो कुटकी पंजीयन करने से उनको सरकार के द्वारा लगभग पांच लाख रुपये का लाभ मिला है।
इस दौरान बस्तर जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी सुन्दर सोढ़ी,सरपंच संघ अध्यक्ष उमेश कश्यप,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ललित पांडे,बदरेंगा सरपंच सुकुराम,सरपंच मारडूम श्रीमती रैमती कश्यप,उपसरपंच नानिराम ठाकुर,वरिष्ठ कांग्रेसी फरसु राम,रातूराम,बैसाखू कोर्राम,जदूराम (पुजारी),दुर्जन,सिंहासन एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *