प्रांतीय वॉच

CG ACCIDENT : दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, पति की मौत, पत्नी समेत 3 लोग घायल

Share this

धमतरी। जिले के मगरलोड में दर्दनाक सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई है।हादसे में 2 और लोग भी घायल हुए है। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में भर्ती कराया गया है। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे मगरलोड के चुचरुंगपुर के पास 2 बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें मुरमुरा निवासी नारायण साहू (56 वर्ष) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी अंजलि साहू (50 वर्ष) घायल हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार फिंगेश्वर निवासी नूतन साहू (25 वर्ष) और सोरिद निवासी देवनारायण बंजारे (18 वर्ष) भी घायल है। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में भर्ती कराया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *