रायपुर वॉच

विजय दिवस आज, मुख्यमंत्री बघेल ने शुभकामनाएं देते हुए भारतीय वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

Share this

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विजय दिवस की शुभकामनाएं ( wishes (देते हुए भारतीय वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को नमन किया है।

बघेल ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान ( pakistan) बीच 1971 में हुए युद्ध में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  इंदिरा गांधी के निर्देशन और फील्ड मॉर्शल मॉनेक शॉ के नेतृत्व में भारतीय सेना ने शौर्य और बलिदान की सर्वाेच्च परम्परा का निर्वाह करते हुए अदम्य साहस दिखाया। युद्ध में 16 दिसम्बर के दिन भारतीय जवानों की जीत हुई और पाकिस्तान के हजारों सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया। इसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान के विभाजन से विश्व पटल पर एक नए देश बांग्लादेश का उदय हुआ। यह  इंदिरा गांधी जी के दृढ़ निश्चय और पराक्रमी नेतृत्व का कमाल था। इंदिरा जी न डरीं, न सैनिकों का हौसला कम होने दिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *