देश दुनिया वॉच

Aaj Ka Panchang, 04 December 2022: भगवान सूर्य के पावन व्रत का दिन रविवार, जानें आज का पञ्चाङ्ग

Share this

Aaj Ka Panchang 04 December 2022 in Hindi Today: 04 दिसम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है।अश्वनी नक्षत्र व वरियान योग है। माता दुर्गा जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।रविवार को भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। इस पावन अवसर पर माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें।

आज माता लक्ष्मी जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)
दिनांक
04 दिसम्बर 2022दिवस
रविवारमाह
मार्गशीर्ष,शुक्ल पक्ष
तिथि
द्वादशीसूर्योदय
06:59amसूर्यास्त
05:23 pm
नक्षत्र
अश्वनीसूर्य राशि
वृश्चिक
चन्द्र राशि
मेषकरण
बव
योग
वरियान
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
शुभमुहूर्त
समय
अशुभ मुहूर्त
समय
अभिजीत मुहूर्त
11:53am से 12:45 pm तक।राहुकाल
सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक
विजय मुहूर्त02:31pm से 03:26 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:41pm से 07:06pm तक
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *