रायपुर वॉच

साइंस कॉलेज परिसर के बाद इंडोर स्टेडियम पहुंचे सीएम बघेल, भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह में हुए शामिल

Share this

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय मछुआ सम्मेलन में पहुंचे। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद भी उपस्थित रहे।तत्पश्चात भूपेश बघेल इंडोर स्टेडियम में आयोजित भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह में शामिल, जहाँ पूरे प्रदेश से युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

मुख्यमंत्री बघेल के साथ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वी वी श्रीनिवास और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और तमाम नेता मौजूद रहे। सीएम बघेल अपने सम्बोधन में भारत जोड़ो यात्रा को जन जन तक पहुंचाने का सन्देश देंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *