प्रांतीय वॉच

जिले में धूमधाम से मनाया जायेगा राज्योत्सव, जोरों शोरों से की जा रही तैयारियां

Share this

सक्ती। SAKTI NEWS : नवीन जिला सक्ती में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को एक दिवसीय राज्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा। यह पहला अवसर होगा जब जिलेवासियों को यह नजारा देखने को मिलेगा। कार्यक्रम की रूपरेखा क्या होगी इसकी तैयारी जोरो से की जा रही है। सक्ती प्रथम कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना के अनुसार कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपा जायेगा। समारोह स्थल पर विभागीय प्रदर्शनी एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जिले में पहली बार राज्योत्सव को लेकर जिलेवासियों में उत्साह देखा जा रहा है।

SAKTI NEWS : जिले में धूमधाम से मनाया जायेगा राज्योत्सव, जोरों शोरों से की जा रही तैयारियां

विदित हो कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवंबर 2022 को जिला मुख्यालय जेठा के ग्राउंड में एक दिवसीय राज्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन अतिथि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में होगा। जिसमें विभिन्न विभागों की विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तैयारियां की जा रही है। जानकारी मुताबिक स्वामी आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आयोजन में रंगारंग सास्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेगी जिसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रिंसिपल से विद्यार्थियों व कार्यक्रम की जानकारी मंगायी गयी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *