खरसिया/ हमेशा समाजसेवा में अग्रणी रहने वाले खरसिया के मनोज गोयल पिता ओमप्रकाश गोयल आज छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल संगठन के प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त हुए है। मनोज गोयल
खरसिया सहित पूरे प्रदेश में हर सामाजिक कार्य में आगे रहते है किसी जरूरतमंद की मदद करना हो या समाज हित में कोई अच्छा कार्य करना हो या धार्मिक कार्यक्रम हो हमेशा इनकी अहम भूमिका नजर आती है।
छत्तीसगढ़ प्रांतीय संगठन के चेयरमैन अशोक सियाराम अग्रवाल, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक मोदी, उपाध्यक्ष सुनील रामदास अग्रवाल, युवा अध्यक्ष आशीष सक्सेरिया सहित सभी ने बधाई प्रेषित कर निरन्तर सेवा कार्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की है
मनोज गोयल खरसिया के बने प्रदेश मंत्री…छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल संगठन के प्रदेश मंत्री पद पर हुए नियुक्त

