प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

ब्रेकिंग : सीएम बघेल, मंत्री सिंहदेव और अकबर ने मोहन के घर किया भोजन

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा पहुंचे। यहां वे साहूपारा पहुंचे। साहू पारा में सीएम भूपेश बघेल, मंत्री टीएस सिंहदेव और मोहम्मद अकबर ने किसान मोहन साहू और पूरे परिवारजनों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने किसान मोहन के घर कांसे की थाली में छत्तीसगढ़ का पारम्परिक भोजन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को भोजन में दाल, चावल, लाल भाजी, गुमी भाजी, भजिया कढ़ी और बड़ी, बिजौडी परोसा गया। मुख्यमंत्री का एक झलक पाने लोगो की पारा में भीड़ उमड़ रही है। मुख्यमंत्री के साथ कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री टी एस सिंहदेव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, किसान मोहन साहू, कलेक्टर जनमेजय महोबे पारम्परिक भोजन ग्रहण कर रहे हैं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *