प्रांतीय वॉच

बहू के साथ जेठ का था अवैध संबंध…भाई ने पैसा देकर करवा दी हत्या

Share this

बिलासपुर: तखतपुर थाना क्षेत्र में 24 सिंतबर को एक अधेड़ का शव मिला था, जिसकी गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई ने ही गांव के दो लोगों को पैसा देकर उसकी हत्या करवा दी।

जानकारी के अनुसार मृतक सुंदरलाल कौशिक उम्र 52 साल, ग्राम खम्हरिया का निवासी था। वह 22 सितंबर को अपने फुफेरे भाई विनय कौशिक के घर देवरी जाने के लिए निकला था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा था, परिजनों ने उसे ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला।

इस बीच पुलिस को 24 सितंबर को शिव तालाब की झाड़ियों में एक अधेड़ का शव मिला। जिसकी शिनाख्त सुंदरलाल कौशिक के रूप में हुई। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि सुंदरलाल कौशिक अक्सर अपने ममेरे भाई विनय के घर जाता था। घटना के दिन भी वह भाई के घर जाने के लिए निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला और उसकी लाश मिली। इसी संदेह के आधार पुलिस ने विनय कौशिक से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी विनय ने बताया कि वह गांव में खेती-किसानी करता है।

मृतक सुंदरलाल उसका ममेरा भाई था। वह उसकी खेती का काम देखता था और हमेशा घर आना-जाना करता था। उसने विनय की पत्नी से अवैध संबंध बना लिया था। इसकी जानकारी होने के बाद विनय ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई। उसने गांव के ही दो व्यक्ति चंद्रपाल कौशिक और पिल्लू कौशिक को साजिश में शामिल किया और उन्हें 50 हजार रुपए में हत्या की सुपारी दे दी। जिससे दोनों ने उसकी हत्या करने के बाद शव को तालाब की झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *