प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, इन्हें मिली रायपुर की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। बड़े पैमाने में एएसपी का तबादला किया है। दुर्ग के एएसपी सिटी संजय ध्रुव का तर ट्रांसफर रायगढ़ जिले में कर दिया गया है। और उनकी जगह राजनांदगाव जिले के एएसपी संजय महादेवा को दे दिया गया है।

वहीं रायपुर की कमान अब सुखनंदन राठौर की जगह अभिषेक महेश्वरी संभालेंगे। कुल मिलाकर 39 राज्य पुलिस सेवा और 11 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है।

गृह विभाग के आदेश के अनुसार रायगढ़ जिले के एएसपी लखन पटले को राजनांदगांव जिले का एएसपी बनाया गया है। रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अतिरिक्त प्रभार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एटीएस पुलिस मुख्यालय रायपुर बनाया गया है। एएसपी बलौदाबाजार पीतांबर पटेल को एएसपी प्रोटोकॉल रायपुर बनाया गया है। इस प्रकार कई जिलों के ASP बदले गए हैं।

दुर्ग जिले में तीन नए आईपीएस को भेजे गए है, भिलाई नगर सीएसपी नसर सिद्दकी फिर से पहले की तरह क्राइम की टीम को लीड करेंगे। अब यहां की नई सीएसपी 2019 बैच की प्रशिक्षु IPS निखिल अशोक रखेचा होंगी। निखिल अशोक रखेचा अब तक महासमुंद जिले में पदस्थ थीं। छावनी सीएसपी को उप पुलिस अधीक्षक चिटफंड और वित्तीय कंपनियों के नियंत्रण प्रकोष्ठ रायपुर रेंज बनाया गया है। छावनी सीएसपी रायपुर में पदस्थ 2020 बैच के प्रशिक्षु IPS प्रभात कुमार होंगे। इसके अलावा दुर्ग के ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह को ट्रैफिक डीएसपी रायपुर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *