रायपुर वॉच

शारदीय नवरात्र में 9 दिन होती है नौ देवियों की पूजा,जानिए कलश स्थापना की विधि

रायपुर : इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होती है। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और दशमी के दिन दशहरा मनाया जाता है।

शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022 से शुरू हो रही है और इस साल यह 5 अक्टूबर 2022 को समाप्त होंगे। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ सूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के त्योहार की शुरूआत कलश स्थापना के साथ की जाती है। इस वर्ष कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 26 सितंबर 2022 को सुबह 6.11 से 7.51 बजे तक है।

माता के इन स्वरूप की पूजा
नवरात्रि का पहला दिन (26 सितंबर): देवी शैलपुत्री की पूजा
नवरात्रि का दूसरा दिन (27 सितंबर): देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा

नवरात्रि का तीसरा दिन (28 सितंबर): देवी चंद्रघंटा की पूजा

नवरात्रि का चौथा दिन (29 सितंबर): देवी कुष्मांडा की पूजा
नवरात्रि का पाचंवा दिन (30 सितंबर): देवी स्कंदमाता की पूजा
नवरात्रि का छठा दिन (1 अक्टूबर): देवी कात्यायनी की पूजा
नवरात्रि का सातवां दिन (2 अक्टूबर: देवी कालरात्रि की पूजा

नवरात्रि का आठवां दिन (3 अक्टूबर): देवी महागौरी की पूजा

नवरात्रि का नौवां दिन (4 अक्टूबर): देवी सिद्धिदात्री की पूजा
नवरात्रि का नौवां दिन (5 अक्टूबर): विजयादशमी

कलश स्थापना की विधि
नवरात्रि के दौरान कलश स्थापना को बेहद महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में फैली सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है. सबसे पहले कलश के गले में कलावा बांधें और नारियल के चारों ओर लाल चुनरी लपेट दें। इसे कलावा से बांधें इसमें आम के पत्ते डालकर उस पर नारियल रख दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *