प्रांतीय वॉच

छत्तीसगढ़ में IT की रेड…डिप्टी डायरेक्टर माइनिंग के ठिकानों पर दबिश

Share this

जगदलपुर: आयकर विभाग (IT) की टीम ने आज जगदलपुर​​​​​​ में माइनिंग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एसएस नाग के घर में रेड मारी है। बताया जा रहा है कि, एसएस नाग का तीन दिन पहले ही रायपुर से जगदलपुर के लिए तबादला हुआ था। आज सुबह जगदलपुर स्थित घर में IT की टीम ने दबिश दी है। सुबह से ही छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। फिलहाल, सारे दस्तावेज समेत गहने और बैंक डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं।

इनकम टैक्स टीम के साथ रायपुर से ही CRPF के जवान पहुंचे हैं। हालांकि, इस रेड की कार्रवाई को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस तक को कोई खबर नहीं मिली। घर से किसी के भी बाहर जाने और किसी भी बाहरी व्यक्ति के अंदर आने नहीं दिया जा रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *