बॉलीवुड ( bollywood (के मशहूर निर्देशक सावन कुमार टाक का निधन हो गया है। सावन कुमार( savan kumar) टाक 86 वर्ष के थे। वे ज्यादातर नारी प्रधान फिल्मों के लिए जाने जाते थे।
सुपरस्टार सलमान खान ने शोक व्यक्त किया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है- “आप शांति से रहें मेरे प्रिय सावन जी। हमेशा प्यार किया है और आपका सम्मान किया है।”
नौनिहाल में एक निर्माता के रूप में बॉलीवुड में अपना करियर शुरू
सावन ने 1960 के दशक के में संजीव कुमार की फिल्म नौनिहाल में एक निर्माता के रूप में बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया। सावन संगीत निर्देशक उषा खन्ना के पूर्व पति थे। उनके भतीजे डिस्ट्रीब्यूटर्स और निर्माता नवीन टाक हैं। उनके भतीजे नवीन ने अपने चाचा के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि गुरुवार की शाम को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। नवीन ने यह भी कहा कि सावन का अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई में किया जाएगा।
आखिरी सावन: द लव सीज़न था
उनका आखिरी निर्देशन 2006 में सलमान खान-स्टारर सावन: द लव सीज़न था। निर्देशन के अलावा, सावन ने पटकथा लेखन, गीत-लेखन और फिल्म निर्माण में भी कदम रखा। उन्होंने अपनी सभी फिल्मों की पटकथा और गाने लिखने के अलावा दूसरी फिल्मों में भी गाने लिखे हैं।