रायपुर वॉच

ग्राहक सेवा केंद्र में लूट, हथौड़ी मारकर संचालक को किया घायल

Share this

रायपुर । रायपुर के फाफाडीह चौक पर स्थित एसबीआई सेवा केंद्र में लूट की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लुटेरे ग्राहक बनकर सेवा केंद्र आये थे। लूट के दौरान लुटेरों ने सेवा केंद्र संचालक पर हथौड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में केंद्र संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लुटेरे सेवा केंद्र में रखे नगदी लेकर फरार हो गए। लूट की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने लूट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला गंज थाना इलाके का है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *