रायपुर वॉच

रायपुर में दिन दहाड़े SBI सेवा केंद्र में घुसकर अधेड़ को मारा हथौड़ा, कैश लेकर हुआ फरार

Share this

रायपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुंलद है कि एसबीआई सेवा केंद्र में घुसकर संचालक को हथोड़ा मार लूट की घटना हुई है।
संचालक याला प्रकाश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

दरअसल एक अज्ञात बदमाश ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के सिर पर हथौड़े से जानलेवा हमला करके काउंटर में रखे कैश लेकर भाग गया। गंभीर रूप से घायल केंद्र के संचालक को व्यापारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक वाय एल प्रकाश के सिर पर हथौड़ा से वार किया गया है। प्रार्थी बी साई बाबू ने थाने में शिकायत की है कि व्यापरियों ने फोन कर इसकी सूचना दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें अज्ञात लुटेरा फोटो कॉपी कराने पहुंचा था।

इसके बाद बैग से हथौड़ा निकालकर उसके भाई वाय एल प्रकाश के सिर की कनपटी की ओर तीन बार वार किया। जिससे वह बेसुध हो गया। इसके बाद हमलावर हथौड़े से काउंटर को खोलकर कैश लेकर फरार हो गया। घटना मंगलवार की शाम 5 बजे की है। सीसीटीवी में हमलावर मास्क लगाया हुआ था। उन्होंने थाने में शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *