संतोष ठाकुर/ तखतपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सर्व यादव समाज तखतपुर के तत्वावधान में विशाल बाईक रैली व शोभायात्रा नगर में निकाली गयी। सर्वप्रथम श्री कृष्ण के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर बाईक रैली निकाली गयी। जिसमें डी जे की धुन पर युवाओं ने नगर भ्रमण किया। तत्पश्चात् दोपहर में धुमाल ,रथ व राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी से सुशोभित शोभायात्रा नगर में निकली। जिसमें पूरे शहर जय जय श्री कृष्ण, जय यादव ,जय माधव के उद्घोष गूंजते रहे। शोभायात्रा का स्वागत पुराना बस स्टैंड में विधायक एंव संसदीय सचिव डा रश्मि आशीष सिंह द्वारा किया गया। शोभायात्रा में बिलासपुर महापौर रामशरण यादव व पूर्व पार्षद शैलेंद्र यादव विशेष रूप से शामिल हुए ।शोभायात्रा का संचालन कृष्ण सेना अध्यक्ष अनुराग यादव के द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर अभिषेक यादव,अतुल यादव ,अखिल यादव,राहुल यादव,आयुष यादव ,सरजू यादव,विश्वनाथ यादव ,मुकेश यादव,अजय यादव समेत यादव समाज के लोग शामिल हुए।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज ने निकाली विशाल बाईक रैली
