देश दुनिया वॉच

CBI का शिकंजा मनीष सिसोदिया समेत अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ जारी हुआ लुक आउट नोटिस…देश छोड़ने पर लगी रोक

Share this

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली में शराब घोटाले मामले में शनिवार को मनीष सिसोदिया के करीबियों से पूछताछ  की और तीन आरोपियों के बयान दर्ज किए. वहीं बयान दर्ज करने एक दिन बाद सीबीआई ने अपना शिकंजा कसते हुए मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ देश छोड़ने पर रोक लगाते हुए लुक आउट नोटिस जारी किया है. शराब घोटाले मामले में सीबीआई के लुक आउट नोटिस के बाद मनीष सिसोदिया समेत अन्य उनके करीबियों के खिलाफ गिफ्तारी की तलवार लटकने लगी है.

बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित 31 स्थानों पर की गई छापेमारी के दौरान जब्त दस्तावेजों की एजेंसी जांच कर रही है. सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में सिसोदिया सहित 15 लोगों के नाम हैं

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *