Entertainment

शादी के 6 साल बाद ये बॉलीवुड एक्ट्रेस बनेंगी मां, सोशल मीडिया में दिखाया बेबी बंप

Share this

मुंबई। बॉलीवुड स्टार बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। बिपाशा बसु ने खुद अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान सोशल मीडिया में किया है। बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका बड़ा सा बेबी बंप नजर आ रहा है। बिपाशा बसु ने सिर्फ एक शर्ट पहनकर ये फोटोशूट करवाया है बिपाशा के साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर नजर आ रहे हैं। दोनों की फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है।

 

बिपाशा बसु ने इन फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि एक नया समय, एक नया चरण, एक नई रोशनी हमारे जीवन के चश्मे में एक और अनूठी छाया को जोड़ती है। हमें पहले की तुलना में थोड़ा ज्यादा कंपलीट हो गए हैं। हमने इस जीवन को व्यक्तिगत रूप से शुरू किया और फिर हम एक दूसरे से मिले और तब से हम दो थे। सिर्फ दो के लिए बहुत ज्यादा प्यार, देखने में थोड़ा अनुचित लग रहा था। इसलिए हम जो कभी दो थे, अब तीन हो जाएंगे। ये हमारे प्यार की निशानी है, हमारा बच्चा जल्द ही हमारे साथ जुड़ जाएगा और हमारी खुशियों में इजाफा करेगा। आपके बिना शर्त प्यार, आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। आप हमेशा हमारा हिस्सा रहेंगे। हमारे जीवन का हिस्सा बनने और हमारे साथ एक और सुंदर जीवन बनाने के लिए धन्यवाद।

शादी को हुए 6 साल

गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2016 अप्रैल में एक दूजे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। ऐसे में शादी की 6 साल के बाद अब इन दोनों कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सामने आई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *