आफताब आलम
बलरामपुर /स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी -कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस.एस.पैकरा, संयुक्त कलेक्टर एच.एच.गायकवाड़ व आर.एन.पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर प्रवेश पैकरा, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जे.आर. प्रधान, खाद्य अधिकारी शिवेन्द्र काम्ठे, उप संचालक कृषि प्रदीप एक्का, उप संचालक पशु बी.पी.सतनामी, सहायक संचालक जनसम्पर्क एम.पी.बेक., सहायक संचालक उद्यान पतराम सिंह सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

