रायपुर वॉच

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर किया पुरस्कृत, इन अधिकारियों को मिला पदक

Share this

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस और जेल विभाग के अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक, यूनियन होम मिनिस्टर मेडल प्रदान किया।

इसके अलावा सराहनीय सुधार सेवा पदक, गुरू घासीदास पुरस्कार, राज्यपाल पुरस्कार, रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार, वीर नारायण सिंह पुरस्कार और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार के लिए चयनित अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किया।

उन्होंने वर्ष 2021 और 2020 में इन पुरस्कारों के लिए चयनित अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया।
सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के दस अधिकारियों कों इस साल (2022) के पुलिस वीरता पदक, दस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक, आठ अधिकारियों को यूनियन होम मिनिस्टर मेडल तथा जेल विभाग के आठ अधिकारियों को सराहनीय सुधार सेवा पदक से पुरस्कृत किया।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *