राजीव कुमार गुप्ता, छत्तीसगढ़ वॉच ब्यूरो
कोण्डागांव। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बीरस साहू के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जी के ऊपर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी किया गया जिससे भाजपा कोंडागाँव के सभी कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। यह पूरे भाजपा एवं पूरे देश का अपमान है।बीरस साहू द्वारा किये गए इस टिप्पणी की साहू समाज कोंडागाँव के द्वारा भी कड़ी निंदा की गयी है। मंगलवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल से मिलकर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की गई, अगर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही हुई तो भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा. इस दौरान मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, मनोज जैन,ओमप्रकाश टावरी, जितेंद्र सुराना, जसकेतु उसेंडी, बालसिंह बघेल, जैनेन्द्र ठाकुर, पप्पू जैन, प्रतोष त्रिपाठी, गामा जायसवाल, अविरल अरोरा, देवेंद्र मौर्य एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

