Sunday, May 11, 2025
Latest:
प्रांतीय वॉच

बीजेपी ने अजय जामवाल को बनाया क्षेत्रीय संगठन महामंत्री

Share this

बालोद।(स्वाधीन जैन) भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी अजय जामवाल को सौंपी है। उनका केंद्र रायपुर होगा। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी कर इसकी सूचना दी। श्री जामवाल अब तक पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी क्षेत्रीय महासचिव (संगठन) थे। अब पार्टी की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश इकाइयों की जिम्मेदारी निभाएंगे। भाजपा में संगठन महामंत्री का पद बेहद महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर यह पद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के किसी कार्यकर्ता को दिया जाता है। वह संघ और भाजपा के बीच कड़ी के रूप में काम करता है। क्षेत्रीय महामंत्री पद पर तैनाती के बाद भाजपा संगठन में नया उत्‍साह दिखाई दे रहा है। संगठन के साथ साथ कार्यकर्ताओं का भी उत्‍साह चरम पर पहुंच रहा है। बता दे कि पूर्वोत्तर राज्यों में काम के दौरान छत्तीसगढ़ के अलावा बालोद जिले के कई साधारण कार्यकर्ता अजय जामवाल से सीधे संपर्क में हैं।

पहले वाली लाइन की ओर लौट रही बीजेपी

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की नियुक्ति को बीजेपी की नई रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा कहा जा सकता है कि बीजेपी छत्तीसगढ़ के अपने संगठनात्मक ढांचे में मजबूती के लिए ध्यान देना शुरू कर दिया है। पार्टी के भीतर और बाहर यह चर्चा आम हो रही कि बीजेपी एक बार फिर पहले वाली लाइन की ओर लौट रही है। गौरतलब हो कि पूर्व में पार्टी के भीतर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की व्यवस्था रही है, जिसके दम पर बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी की सरकार को उखाड़ फेंका था।

जामवाल की नियुक्ति से पार्टीजनों में उत्साह

बता दे कि अजय जामवाल को पूर्वोत्तर में काम करने का काफी अनुभव है, विशेषकर आदिवासी अंचलों में उन्होंने पार्टी को खड़ा करने का काम किया है। छत्तीसगढ़ के सामान्य कार्यकर्ताओ से इनका संपर्क है जिसके आधार पर इनको राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त करने में दिक्कत नही होगी। अब जो लोग दल के अंदर सिर्फ पार्टी का हित सोच रहे है जो किसी भी समूह या गुट से जुड़े हुए नही है उन्हें बड़ी प्रसन्नता है कि पार्टी में अब अच्छा होगा।

जाने कौन है प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री

अजय जामवाल हिमाचल प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार में हिमफेड के चेयरमैन रहे। वे समाजसेवी एवं भाजपा नेता कर्नल गंगा राम जामवाल के बेटे हैं। वर्ष 1984 में मंडी के वल्लभ राजकीय महाविद्यालय में बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1989 में प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बतौर प्रचारक के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। अजय जामवाल स्‍वभाव से बेहद सरल व्‍यक्ति हैं। वह जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संपर्क रखते हैं। उम्‍मीद की जा रही है कि नई व्यवस्था के बाद छत्तीसगढ़ में पार्टी की स्थिति पहले से कहीं और अधिक मजबूत होगी। संगठन की जिम्‍मेदारी बेहद कुशलता से संभाल चुके श्री जामवाल निजी जीवन में अनुशासनप्रिय व्‍यक्ति हैं।

पूर्वोत्तर में खिलाया कमल ● ●

भाजपा के पूर्वोत्तर चुनाव प्रभारी एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री के तौर पर जोगेंद्रनगर के अजय जामवाल ने पूर्वोत्तर में कमल खिलाकर इतिहास रचा है। पहले असम, अरुणाचल, मिजोरम और त्रिपुरा व नागालैंड में भी भगवा लहराने में आरएसएस की पृष्ठभूमि के भाजपा नेता अजय जामवाल की मुख्य भूमिका रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *