प्रांतीय वॉच

महिला ने 2 बच्चों के साथ खुद को लगाई आग, जिंदा जलने से तीनों की मौत, पति ने कही ये बात…

Share this

सूरजपुर: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ खुद को आग लगा ली। इस घटना में महिला समेत दोनों बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार रात उसका पति ड्यूटी के लिए निकला, जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया।

मामला भटगांव थाना क्षेत्र के जरही का है। जहां संजीव कुमार चौधरी एसईसीएल में काम करता है। वहां अपने पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। शनिवार की रात जब संजीव कुमार ड्यूटी के लिए निकला, तब बसंती ने अपने बच्चों के साथ खुद पर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा ली। घर से धुआं उठता देख आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद किसी तरह से आग को बुझाया गया और तीनों को एसईसीएल के अस्पताल ले जाया गया था। वहीं संजीव कुमार को इस बात की सूचना दी गई थी।

प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। तीनों की हालत में सुधार नहीं हुआ और रविवार दोपहर को तीनों की मौत हो गई। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है। वहीं इस मामले में अंबिकापुर जिले की मणिपुर चौकी पुलिस ने भी केस दर्ज किया है।

अंबिकापुर एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पति के साथ विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। वहीं सूरजपुर जिले की भटगांव पुलिस ने भी केस दर्ज किया है। तीनों को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इधर महिला के पति संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि हर पति-पत्नी के बीच जैसे कभी-कभी विवाद होता है। वैसा ही हममें हुआ करता था। काफी दिन पहले झगड़ा हुआ था। पता नहीं क्या हुआ था कि वह मुझ पर शक करने लगी थी। मैं जैसी ही कहीं जाता था, वह मुझ पर शक करती थी। संजीव ने बताया कि शनिवार रात को मैं 10.55 पर ड्यूटी के लिए निकला था। उस समय सब ठीक था। उसने मुझे खाना भी दिया। फिर मैं ड्यूटी के लिए निकला गया था। ड्यूटी के दौरान ही मुझे फोन आया कि तुम्हारे घर से धुआं निकल रहा है। मौके पर पहुंचकर देखा तो बंसती ने यह कदम उठा लिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *