प्रांतीय वॉच

किरंदुल में जे डी स्टोर्स की संबंधित संस्थान आदित्य ट्रेडर्स का हुआ भव्य शुभारम्भ

Share this

किरंदुल। नगर की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित संस्थान जे डी स्टोर्स की संबंधित संस्थान मेसर्स आदित्य ट्रेडर्स का बस स्टैंड स्तिथ नए शोरूम का भव्य शुभारम्भ बुधवार को एक गरिमामय कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक श्री श्याम सुंदर माकन के कर कमलों से किया गया । ज्ञातव्य हो कि इस नवीनतम संस्थान में एक ही छत के नीचे सीमेंट ,सरिया,बिजली सामान,सैनिटरी सामान,और पूरी हार्डवेयर की सम्पूर्ण श्रृंखला मौजूद रहेगी,संचालक धीरज माकन ने बताया कि वाजिब मूल्य,बेहतर क्वालिटी और ग्राहक सन्तुष्टि के साथ विगत 25 वर्षों से हमारी संस्थान अपनी सेवाएं नगरवासियों को प्रदान कर रही है और इस नए वेंचर का साथ अब ग्राहकों को और सुविधा प्रदान करना हमारा उद्देश्य है,श्री माकन ने बताया कि उनकी संस्थान अल्ट्राटेक सीमेंट,सागर सीमेंट,गोयल सरिया,ब्लू लाइन टी एम टी,सोमानी टाइल्स,एंकर फ़िलिप्स,क्लिक के बिजली उत्पाद के साथ साथ एशियन पेंट्स जैसी नामी कंपनियों के उत्पादों में डील करते है।शुभारंभ के अवसर पर नगर के कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *