भिलाई।कांग्रेस ( congress)के वरिष्ठ नेता और पर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है उनका इलाज ( hospital) रहा था।आपको बता दे भजन सिंह निरंकारी 1985 से 1990 तक साडा के चेयरमैन रहे, वहीं 2009 में हुए उपचुनाव में वैशाली नगर से चुनाव लड़े और भाजपा के जागेश्वर साहू को हराकर विधायक बनें।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवारजनों इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि भजन सिंह निरंकारी ने गरीबों के हितों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने साडा के चेयरमेन और ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष रहते हुए प्रदेश के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किया