प्रांतीय वॉच

थानेदार की पिटाई से युवक बेहोश, बिगड़ती हालत देख डॉ ने किया रायपुर रिफर

Share this

 

घटना के बाद भाजपा और सिन्हा समाज ने किया थाने का घेराव
पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू भी पहुंचे गरियाबंद

नेशनल हाइवे सड़क जाम के हालात

किशन नागेश:-गरियाबंद – जिला मुख्यालय की सिटी कोतवाली में पदस्थ नए थानेदार की रंगदारी सामने आई है। थानेदार ने एक युवक की थाने के भीतर ही बेदम पिटाई कर दी। पिटाई के कुछ देर बाद ही युवक बेहोश हो गया। बेहोशी हालत में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रायपुर रिफर किया है।

जानकारी मुताबिक के युवक को किसी अज्ञात युवती का फोन आया था जिसमें युवती द्वारा उसके साथ किसी बात को लेकर गाली गलौज और अश्लीलता बड़े शब्दों में धमकाया गया जब युवक ने पलट कर उसका जवाब दिया तो युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी ने युवक को पूछताछ के लिए थाना बुलाया था लेकिन थाना प्रभारी मामले की हकीकत जाने और शिकायत की जांच के बिना ही पहले अपने स्टाफ के सामने के युवती के हाथो युवक को पिटवाया, उसके बाद थाना स्टाफ ने भी युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद भी थाना प्रभारी नहीं रुके। युवक के साथ उनके परिचित भी थाने पहुंचे थे, उन्होंने बीच बचाव किया तो उनको धमकी चमकी देकर थाने से बाहर जाने कह दिया और खुद युवक की पिटाई शुरू कर दी। थानेदार की बेदम पिटाई से युवक कराहने लगा और मौके पर ही बेहोश होनें लगा। युवक को भेष होते देख उसे जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने युवक की बिगड़ी गलत देख रायपुर रिफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक युवक बेहोश ही हैं

जिला बनने के बाद जिला बनने के बाद यह पहला अवसर है जब पुलिस थाने के भीतर किसी थाना प्रभारी के द्वारा कानून को दरकिनार किसी युवक को बिना उसके अपराध साबित हुए मात्र शिकायत के आधार पर उसके साथ पिटाई और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।

इधर घटना के बाद युवक के परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल परिसर में ही युवक के परिजन और उसके मित्र सब एकजुट होने लगे है। मामले को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी भी युवक के समर्थन में सामने आ गई है। युवक भारतीय जनता पार्टी एवं बजरंग दल से जुड़ा हुआ है जिसके चलते मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है।

युवक के रायपुर रिफर होने के बाद भाजपा सिटी कोतवाली थाना का घेराव कर दिया। पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्त्ता थाने ले सामने एकजुट हो गए है। मामले में भाजपा ने पुलिस पर की कानून तोड़ने के आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे है।

मामले में जो भी पुष्पेंद्र नायक ने कहा कि युवक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध नहीं हुआ है पूछताछ के लिए उसे थाने बुलाया गया था। थाने में युवक के साथ मारपीट की शिकायत आई है जिसकी जांच की जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *