BREAKING

Bhubaneswar Big News : ओडिशा सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल दोपहर 12 बजे नए मंत्री लेंगे शपथ

Share this

भुवनेश्वर। ओडिशा में राज्य कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दिया है। वहीं रविवार के दोपहर नए मंत्री शपथ लेंगे। बता दें कि सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने 29 मई 2022 को अपने पांचवें कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में कैबिनेट में फेरबदल की उम्मीद जताई जा रही थी और अब इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए राज्य के सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया हैं।

नवीन पटनायक मंत्रिमंडल के सभी 20 मंत्रियो ने इस्तीफा दे दिया है। संभावना जताई जा रही हैं कि कल दोपहर के बाद नए मंत्रीमंडल का गठन होना हैं जिसके बाद सभी नए मंत्री शपथ भी ले लेंगे। लम्बे समय से राज्य में फेरबदल की संभावना जताई जा रही थी। जिसके बाद आज पटनायक मंत्री मंडल के सभी मंत्रियो ने इस्तीफा दे दिया हैं।

 

बता दें कि ब्रजराजनगर उपचुनाव में BJD को भारी जीत मिली और नवीन पटनायक सरकार के पांचवें कार्यकाल का तीन साल भी पूरा हो गया। Big Breaking इसके बाद से ही कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई थीं। वही, विवादों में घेर और राज्य सरकार की छवि खराब करने वाले मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) के इशारे पर स्पीकर सूर्य नारायण पात्रो, वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री रघुनंदन दास, इस्पात एवं खान मंत्री प्रफुल्ल कुमार मलिक, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रेमानंद नायक ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

 

बता दे इससे पहले भी BJD ने 2019 आम चुनाव से पहले 2017 पंचायत चुनाव के बाद नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव किया था। 2019 में बीजद की यह रणनीति सफल हुई और बीजद ने 100 से अधिक सीट जीतने में सफल हुई थी।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *