भिलाई

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से सम्मानित हुए दया सिंह: कोरोनाकाल में किए बेहतरीन कामों के लिए मिला सम्मान, समाजसेवा के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने थपथपाई पीठ

Share this

भिलाई। नगर निगम भिलाई के भाजपा पार्षद और बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह को नई दिल्ली में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान दया सिंह को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिया है। ZEE न्यूज के कान्क्लेव में दया सिंह को यह सम्मान दिया गया। इस कान्क्लेव में दया सिंह ने बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के कार्यों के बारे में बताया। इसके अलावा आने वाले समय में समिति किन विषयों पर काम करने वाली है। उस पर विस्तार से अपनी बातें रखी। इस कान्क्लेव में दया सिंह के कार्यों की तारीफ की। इनमें भोले बाबा की बारात का विशेष जिक्र किया गया। चूंकि, भोले बाबा की बारात छत्तीसगढ़ में सबसे बेहतरीन तरीके से निकाला जाता है। हर साल भोले बाबा की भव्य झांकी निकाली जाती है। जिसमें प्रदेशभर के लोग शामिल होते हैं और देशभर से झांकी आती है। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के कार्यों की तारीफ की। उन्होंने बढ़िया काम के लिए दया की पीठ थपथपाई।

इन दिनों दिल्ली दौरे पर है दया सिंह
आपको बता दें कि दया सिंह इन दिनों दिल्ली दौरे पर चल रहे हैं। अब तक दो केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर भिलाई की समस्याओं को सामने रख चुके हैं। इनमें केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार प्रमुख रूप से शामिल है। दोनों से कई विषयों पर चर्चा हुई है। उन्हें आश्वास्त किया है कि आने वाले दिनों में इन विषयों को मंजूरी दी जाएगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *