देश दुनिया वॉच

रात में 8 वर्षीय मासूम को घर से उठा ले गया दरिंदा, किया बलात्कार

Share this

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक 22 वर्षीय युवक बच्ची को रात में सोते वक़्त घर से उठाकर ले गया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची ने घर पहुंचकर मां को इस घटना के संबंध में बताया फिर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले में जरूरी विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने फ़ौरन एक्शन लेते हुए FIR दर्ज कर बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। मामले की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार यादव ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया, मगर वक़्त रहते उसे पकड़ लिया गया। ASP ने बताया की एक महिला के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी बेटी के साथ एक युवक ने खोटा काम किया है, जिसके आधार पर केस दर्ज करने के बाद 22 वर्षीय युवक को अरेस्ट कर लिया गया है। इस घटना की शिकार आठ वर्षीय बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पूरे मामले में छानबीन की जा रही है। इस घटना के बाद से बच्ची बेहद डरी हुई है और उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है

बता दें कि, ललितपुर में थाने के अंदर नाबालिग के साथ बलात्कार की सनसनीखेज वारदात हुई थी। दुष्कर्म किसी और ने नहीं बल्कि SHO ने ही किया था। इससे पहले चार लोगों ने किशोरी का किडनैप कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था। इस घटना के सामने आने के बाद पाली थाने के सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था। बीते कुछ दिनों से यूपी में रेप की घटनाओं में वृद्धि देखने को मिली है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *