प्रांतीय वॉच

पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के चौपाल में सवालों और जवाबों की झड़ी

Share this

लखनपुर– (सरगुजा) विधानसभा क्षेत्र अम्बिकापुर के विकास खंड लखनपुर अन्तर्गत ग्राम सिरकोतगा में पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री मां0 टी0 एस0 सिंह देव छ0 ग0 शासन ने 21 मई को चौपाल लगाकर आम लोगों से रूबरू होते हुए जनसंवाद के माध्यम से उनके मांग शिकायत को सुना ।

अतिथियों के स्वागत के बाद जनसंवाद का दौर शुरू हुआ। मांग शिकायतो की झड़ी लग गई ‌। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पंचायत मंत्री को सवालों के कटहरे में खड़ा कर दिया । महिला स्वय सहायता समूह के महिलाओं ने कर्ज माफी के बारे में पूछा जिसके जवाब में पंचायत मंत्री ने महिला बाल विकास विभाग द्वारा दिए गए कर्ज माफी के बारिकियों को महिला समुह सदस्यों को समझाया समुह सदस्यों ने अखबार कटिंग भी पेश किये । प्रश्नों के श्रृंखला में बिजली बील के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा कुछ त्रुटियां हो सकती है बढे हुए बीजली बील की तसदीक भी मौके पर कराया गया। कहीं कहीं लाइन विस्तार नहीं होने की भी बात सामने आई कहा सुधार आवश्यक है विभागीय अधिकारियों को हल करने के निर्देश दिए। बीमार ग्रस्त आकाश यादव 4 वर्ष निवासी ग्राम कोरजा के परिजनों द्वारा इलाज के लिए सहायता राशि की मांग किये जाने पर स्वास्थ मंत्री ने 2 लाख 30 हजार दिये जाने घोषणा किए।

सिरकोतगा ग्राम के स्कूल पारा में नीजी भूमि पर लगे हेड पंप के विवाद के सवाल पर उन्होंने कहा शासकीय हेडपंप को अन्यत्र नहीं हटाया जा सकता आपसी सुलह हो सकती है। दोनों पक्षों को उपस्थित होने कहा तथा ग्राम सरपंच को निपटारे की जिम्मेवारी सौंपी। अन्य दूसरे लोगों ने भी ईलाज के लिए सहायता राशि मांग की जिसपर मा0 मंत्री सिंह देव ने सहायता राशि मिलने के तर्क पर नियम बताये मिलने वाली स्वास्थ सुविधाओं के पहलूओ और बड़े अस्पतालों में क्या सुविधा मिल सकती हैऔर शासन की ओर से कैसे मदद हो सकते है समझाया। युवा मितान क्लब के सदस्यों को ताकीद करते हुए सरकार के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने प्रचार प्रसार करने की बात कही।जल जीवन मिशन के बारिकियों को बताते हुए कहा कि अब हेडपंप उत्खनन के अपेक्षा गांवों में नल के माध्यम से पेयजल आपूर्ति होगी पी एच ई विभाग के कंधे पर जिम्मेदारी है।

घुनघुटटा जलाशय परियोजना में हेड से टेल तक नहर सुधार करते हुए ग्राम रजपुरीकला पुहपुटरा तक पानी पहुंचाने के सवाल पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इसकी जवाब देने कहा जिस पर द्बितेन्द्र मिश्रा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तलब किया अधिकारियों ने जल्द ही नहर में पानी सप्लाई किये जाने आश्वासन दिया। पंचायत मंत्री ने सिरकोतगा के ग्रामीण महिलाओं के मांग पर तालाब में निर्मला घाट बनाने 1 लाख रुपए विधायक मद से दिये जाने घोषणा किए। जंप सदस्य के मांग पर नहरपारा में सीसी सड़क पुल निर्माण कराये जाने स्वीकृति प्रदान किये। पंचायत रजपुरीकला एवं सिरकोतगा सरहदी मार्ग को सी सी सड़क बनाने मांग लोगों ने किया स्वीकृति दी गई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *