प्रांतीय वॉच

बारिश से तापमान गिरा, 27 मई तक केरल में पहुंच सकता है मानसून

Share this

राजधानी समेत प्रदेश भर के तापमान में रविवार की रात हुई बारिश्ा के बाद गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बारिश से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई, लेकिन उमस में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश्ा में आने वाले दो दिनों में बारिश के आसार है, लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एडब्ल्यूएस बिलासपुर व दुर्ग में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

केरल में 27 मई तक दक्षिण-पश्चिम मानसून ( monsoon)

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों तथा अंडमान ( andaman) सागर के अधिकांश भागों में आगे बढ़ गया है। केरल ( keral) में 27 मई तक दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने के आसार हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *