डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान रवींद्र जडेजा IPL 2022 से बाहर हो गए हैं। हालांकि जडेजा को पसली में चोट के कारण बाहर किया गया है लेकिन कई रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सीएसके मैनेजमेंट और रवींद्र जडेजा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले जडेजा को कप्तानी से हटा दिया गया और अब उन्हें आईपीएल से बाहर कर दिया गया है। दावा ये भी किया जा रहा है कि सीएसके ने सुरेश रैना की तरह ही जडेजा से व्यवहार करना शुरू कर दिया है। इन दावों में कितनी सच्चाई है आइए जानते
क्या सीएसके ने जडेजा को अनफॉलो कर दिया है
पहले सच्चाई इस बात की कि क्या सीएसके ने इंस्टाग्राम पर जडेजा को अनफॉलो कर दियाहै सीएसके के इंस्टाग्राम अकाउंट ने 247 लोगों को फॉलो किया हुआ हैए रवींद्र जडेजा इसमें नहीं हैं।
जबकि सीएसके के आधिकारिक फैन पेज पर जडेजा अब भी फॉलो किए जा रहे हैं। खास बात यह भी है कि सीएसके ने पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर सुरेश रैना को फॉलो किया हुआ है। रैना उनकी फॉलोइंग लिस्ट में शामिल हैं। जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर किसी भी फॉलो नहीं किया है। रैना की बात करें तो उन्होंने सीएसकेए जडेजा और धोनी को फॉलो किया हुआ है।

