दुर्ग- प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा भटगांव में आम जनमानस से मुलाकात के दौरान एक महिला अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी इस दौरान महिला की फरियाद सुनने पर उसकी फरियाद पर कार्रवाई न कर उल्टा उस लड़की को ये लड़की राजनीति ना कर ऐसा कहकर उसे डांटने पर सीधे तौर पर मातृशक्ति का अपमान किया जिसे लेकर प्रदेश महिला मोर्चा के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के समस्त जिला मुख्यालयों में पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया इसी कड़ी में दुर्ग जिले में पुतला दहन का कार्यक्रम महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित किया गया पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री एवं महिला मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी उषा टावरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, जिला कार्यालय मंत्री नीरज पांडेय आईटी सेल संयोजक राजा महोबिया युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू महिला मोर्चा जिला महामंत्री स्वरूप लता पांडेय युवा मोर्चा जिला महामंत्री गौरव शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि अगर एक महिला अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री के पास जाती है और मुख्यमंत्री का दायित्व है कि उस महिला की फरियाद पर उसकी समस्याओं का निदान करें पर उल्टा मुख्यमंत्री के द्वारा महिला को यह लड़की राजनीति ना करें ऐसा कहती हैं जो सीधे तौर पर प्रदेश के समस्त मातृ शक्तियों का अपमान है इस विषय को लेकर आज पुतला दहन कार्यक्रम किया गया और मैं मुख्यमंत्री जी से कहना चाहूंगी मातृ शक्तियों का अपमान पर महिला मोर्चा किसी भी कीमत पर चुप नहीं बैठेगी और उनके सम्मान के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी
आयोजित पुतला दहन के दौरान उपाध्यक्ष रुपेशवरी साहू मंत्री श्वेता बक्शी जिला कार्यालय मंत्री हेमलता निषाद मीडिया प्रभारी डॉ भावना दिवाकर पार्षद लीना दिनेश देवांगन मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर गीता वर्मा मौसमी ताम्रकार श्यामा साव पार्वती पंडित ऊषा निर्मलकर अंजू तिवारी दिनेश्वरी तुरकर कलिंदरी साहू रजनी यादव पीलिया साहू सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे