रिसाली : निगम गठित होते ही एक वर्ष मंे 100 करोड़ के कार्य कराने के बाद क्षेत्रीय विधायक व गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू एक बार फिर वार्डों तक पहुंच रहे है। उन्होंने सोमवार की देर रात 11 वार्डों का भ्रमण कर कुल 6 करोड़ 40 लाख का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। देर रात गृहमंत्री ने मरोदा सेक्टर पूर्व में फुटबाल पे्रक्टिस करने वाले बच्चों से मुलाकात की।
गृहमंत्री मैत्री गार्डन के निकट 350 लाख की लागत से बनने वाले फुटबाल ग्राउण्ड का भूमिपूजन करने पहुंचे थे। रात अधिक होने के बाद भी ग्राउण्ड में बच्चे पे्रक्टिस कर रहे थे। बच्चों को देख गृहमंत्री बिना देरी किए बच्चों से मिले और साथ मिलकर नारियल तोड़कर फुटबाल ग्राउण्ड के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान मंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को मिठाई दी और कहा कि जल्द उन्हें फुटबाल के लिए सर्व सुविधा युक्त ग्राउण्ड मिलेगा। वे अच्छे से प्रेक्टिस कर स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल खेलों में हिस्सा लेकर रिसाली का मान बढ़ाए।
घोषणा नहीं करंेगे
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम मंे नागरिकों से मिले। कई वार्डों में समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे घोषणा नहीं करेंगे। निगम में महापौर बने केवल 4 माह हो रहा है। पूर्व मंे 100 करोड़ के कार्य हो चुके है। 6 करोड़ से विकास आज हो रहा है। नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधा मिले यह उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने रूआबांधा वार्ड 2 में बने बौद्ध समाज भवन परिसर में पेवर ब्लाक लगाने और पानी व्यवस्था शीघ्र उपलब्घ हो इसके लिए आश्वासन दिया।