Entertainment

इरा खान के बर्थडे पर हुई पूल पार्टी, पिता आमिर खान के सामने बिकिनी में काटा केक सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Share this

डेस्क । आमिर खान की बेटी आइरा खान ने आठ मई को अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है। फोटोज में आइरा का बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। बर्थडे के मौके पर आइरा अपने परिवार के साथ केक काट रही हैं। वहीं, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर के साथ भी रोमांटिक फोटो शेयर की है।

सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि आइरा खान ने अपने बर्थडे पर पूल पार्टी रखी थी। वहीं, एक फोटो में वह अपना बर्थडे केक काट रही हैं। इस दौरान उन्होंने बिकिनी पहनी हुई। फोटो में आइरा के साथ उनके पिता आमिर खान, भाई आजाद और मां रीना दत्ता भी नजर आ रहे हैं। आमिर और रीना दत्त दोनों अपनी बेटी को निहार रहे हैं। आमिर खान भी इस दौरान शर्टलेस हैं। फोटो देखकर साफ कहा जा सकता है कि आमिर खान के पूरे परिवार ने आइरा का बर्थडे काफी ज्यादा एंजॉय किया।

 

बॉयफ्रेंड नुपुर के साथ शेयर की फोटो

आइरा ने इससे पहले अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ भी फोटो शेयर की थी। नुपुर एक जिम ट्रेनर हैं। आइरा और नुपुर पिछले काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं। दोनों सोशल मीडिया पर खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। नुपुर आमिर खान के भी बेहद करीब हैं। नुपुर ने भी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय लव। आई लव यू सो मच बेब्स।’ कमेंट सेक्शन में भी फैंस दोनों पर काफी प्यार बरसा रहे हैं।

 

आयरा के पिता आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म में आमिर के अपोजिट करीना कपूर लीड रोल में हैं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *