महेंद्र जायसवाल।
बिलाईगढ़-भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री बलिराम सांडे को उनके निवास पर उन्हें माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी। वही
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, सहित प्रदेश स्तर के भाजपा पदाधिकारी, एवं स्थानीय लोगों ने फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी। उनके निवासरत बिलाईगढ़ में,पूर्व मंडल अध्यक्ष सियाराम कहार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुंजराम पटेल, वीरेंद्र कुर्रे, सूरज मिरी, जिला युवा मोर्चा सुश्री गनेशी राकेश, मनोज चौहान,सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और सभी वर्ग के लोगों की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। यहां बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने बधाई दी। तत्पश्चात सांडे ने कहा मेरे जन्मदिन पर आप सभी के शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद मेरे उज्जवल भविष्य के लिए आपकी शुभकामनाएं बहुत मायने रखती है, मैं आपकी बधाइयों के लिए आभारी हूं।
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बलीराम सांडे का जन्मदिन
