रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश भर के एचपी पेट्रोल पंपों को मंदिर हसौद स्थित डिपो से पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से प्रदेश भर के पंपों में सूखे की स्थिति आ चुकी है। इस मामले में छत्तीसगढ़ हिंदुस्तान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने डिपो मैनेजर समस्याओं से अवगत कराते हुए चिठ्ठी लिखी है। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कहा कि बीते एक हफ्ते से एचपी के डिपो से पर्याप्त फ्यूल नहीं मिल पा रहा है।
एचपी डिपो से नहीं मिल रहा पेट्रोल-डीजल, छत्तीसगढ़ में भारी संकट, आज प्रदेशभर के डीलर होंगे एकजुट

