तापस सन्याल/ दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की योजना पढ़ई तुंहर द्वार 2.0 के अंतर्गत 100 दिवसीय भाषा पठन एवं गणितीय कौशल अभियान की विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न शालाओं में कई जा रही गतिविधियों का संकलन कर एक पत्रिका का स्वरूप दिया गया है।
इस पत्रिका में विद्यालयों में बच्चों के भाषा एवं गणितीय कौशलों के विकास हेतु शिक्षकों द्वारा की जा रही विशेष गतिविधियों को समायोजित किया गया है।
दिनाँक 30-04-2022 का छत्तीसगढ़ राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के हाथों उक्त पत्रिका का विमोचन दुर्ग के शिक्षा विभाग के अधिकारियों के समक्ष किया गया तथा गृहमंत्री ने पत्रिका के निर्माण में सहयोग करने वाले सभी तथा शाला स्तर पर सतत छात्रों में कौशलों का विकास करने वाले सभी शिक्षकों को भविष्य में भी इसी तरह एकजुट होकर सदैव छात्रहित ,राज्यहित तथा राष्ट्रहित में सहयोग प्रदान करने की बात कही।
इस विशेष अवसर पर विभाग से विकासखण्ड शिक्षाधिकारी डॉ. के.वी.राव, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा दुर्ग सुरेंद्र पांडेय, बीआरसीसी गोविंद साव तथा विकासखण्ड पीएलसी समूह से अरविंद बंजारे, संजय चन्द्राकर, चंद्रहास देवांगन, कौशल प्रसाद देशमुख, किशोर दिल्लीवार, राहुल सोनटके, नंदा देशमुख, डॉ. भगवती साहू, खेमलता गोस्वामी, श्वेता दुबे, दीपलता साहू, सुमन प्रधान, नेमसिंह साहू, पोषण मार्कण्डेय, पुरुषोत्तम लाल सपहा, निखिल समाद्दार,महेंद्र साहू के अलावा शिक्षकगण युवराज बेलचंदन, चैनसिंह साहू एवं विजयशंकर डहरिया आदि उपस्थित रहे।
गृहमंत्री के हाथों विकासखण्ड स्तरीय पत्रिका का विमोचन

