रायपुर वॉच

Breaking : मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Share this

छत्तीसगढ़( chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में शिरकत कर रहे है।जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम 7.30 बजे से 8.30 बजे तक आरबीसीसी प्रेसीडेंट स्टेट नई दिल्ली( delhi) में आयोजित रात्रि भोज में शामिल होने के बाद रात्रि 9 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रस्थान कर रात्रि 10.45 बजे रायपुर लौटेंगे।

आपको बता दे कि पिछला सम्मेलन वर्ष 2016 में आयोजित किया गया था। वहीं मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन और मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन दोनों को सीजेआई रमण की पहल पर अब छह साल के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *