देश दुनिया वॉच

Term Exam : सीबीएसई 10वीं और 12वीं की सैकंड टर्म की परीक्षाएं आज से

Share this

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षाएं आज से शुरू हो  रही हैं।10वीं की सेकेंड टर्म परीक्षा 24 मई को और 12वीं की 15 जून तक चलेंगी। सीबीएसई ( cbse) 10वीं क्लास में 75 विषयों और 12वीं में 114 विषयों की परीक्षा आयोजित करेगा।इस तरह सीबीएसई( CBSE) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सेकेंड टर्म में 189 विषयों की परीक्षा लेगा।

सीबीएसई के टर्म-2 में कुल 35 लाख 40 हजार 579 शामिल होंगे. हाईस्कूल की सेकेंड टर्म परीक्षा 21 लाख 16 हजार 209 स्टूडेंट्स देंगे। इसमें 8 लाख 94 हजार 993 छात्राएं और 12 लाख 21 हजार 195 छात्र शामिल हैं।

दिशा निर्देश का करना होगा पालन ( guideline )

छात्र भीड़ से बचने के लिए परीक्षा केंद्र पर तय समय से थोड़ा पहले पहुंच जाएं.

1.प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें और संबंधित स्थानों पर अपना रोल नंबर आदि लिखें. -छात्र परीक्षा के दौरान सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन( guideline) का पालन करें


2-उत्तर पुस्तिका में केवल काले और नीले बॉलपॉइंट पेन से ही लिखें. -परीक्षा कक्ष में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक( electronic)  या अन्य प्रकार की इलेक्ट्रिक गेजेट्स या नकल की सामाग्री को लेकर न जाएं.

3-प्रश्न-पत्र को अच्छे से पढ़ने के बाद हीं उत्तर लिखें. -उत्तर को साफ और सुंदर तरीके से लिखें

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *