स्वामीश्री करपात्री जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम बदलने का फैसला सरकार ने वापस ले लिया है। वही कवर्धा में लोगों के विरोध के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ सरकार को या फैसला लेना पड़ा।
बता दें कि श्री शंकराचार्य जन कल्याण न्यास समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने सोशल मीडिया में पोस्ट को साझा किया है। उन्होंने कवर्धा वासियों को खुशखबरी दी की स्वामी करपात्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम अब नहीं बदला जाएगा।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ सरकार इस शासकीय स्कूल का नाम बदलकर स्वामी आत्मानंद रखने वाली थी, लेकिन शंकराचार्य जनकल्याण न्यास समिति, भाजपा, शहर के लोगों और पालकों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद सरकार को यह बात माननी पड़ी और उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया।