नई दिल्ली। यूं तो खबरों की इस दुनिया में बेशुमार खबरें आती जाती रहती हैं, लेकिन कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जिसे जानकर लोग हैरान हो जाया करते हैं। लोगों के जेहन में उस खबर को जानने की आतुरता अपने चरम पर पहुंच जाया करती हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको एक ऐसी ही खबर से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपकी भी आतुरता अपने चरम पर पहुंच जाएगी। यह मामला यकीनन बेहद ही हैरान करने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है, जिसके संदर्भ में ये लंबी-चौड़ी भूमिका रचाई गई है।

जानिए पूरा माजरा
तो आपको बताते चले कि यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से सामने आया है, जहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई और जिद्द करने लगी कि उसका यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक कि उसका प्रेमी उससे शादी करने को तैयार नहीं हो जाता है। प्रेमिका अपने परिजनों के साथ अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी हुई है और मांग कर रही है कि उसकी शादी उसके प्रेमी से की जाए, लेकिन अभी तक प्रेमी के परिजनों की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, यह पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में भी पहुंच चुका है। पुलिस का इस पूरे मामले पर क्या कुछ कहना है। हम आपको आगे बताएंगे, लेकिन उससे पहले आप यह जान लीजिए कि आखिर युवती ने अपने प्रेमी पर क्या कुछ आरोप लगाए हैं
इस दौरान प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर आरोप लगाया है कि वह उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। उससे यह झूठा वादा करता रहा है कि वो उसके साथ शादी करेगा। युवती ने कहा कि दोनों के बीच काफी वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इस बीच युवक ने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया, लेकिन अब जब युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा तो युवक ने साफ मना कर दिया कि वह उसके साथ शादी नहीं कर सकता है, जिसके बाद युवती अब अपने परिजनों संग अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई है और युवक से शादी करने की मांग कर रही है। यह पूरा मामला अभी खासा सुर्खियों में है। लोग इस पर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।

