रायपुर/दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की शुक्रवार की कीमत जारी कर दी है। गौरतलब है कि शुक्रवार को भी ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है यानी कीमत स्थिर है। बता दें कि आज नौ दिन हो गए हैं और तेल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे पहले 24 मार्च से ईंधन की कीमत बढ़ाई जा रही थी। चलिए यहां जानते हैं दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल की नई कीमत क्या है।
दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत:
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत में शुक्रवार को भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, यानी दाम स्थिर है। जिसके बाद शुक्रवार को भी दिल्ली में पेट्रोल के रेट 105.41 रुपये प्रति लीटर ही हैं। वहीं डीजल के दाम भी 96.67 रुपये प्रति लीटर हैं।