देश दुनिया वॉच पॉलिटिकल वॉच

कांग्रेस पर खैरागढ़ उपचुनाव में जनता को एक बार फिर भ्रमित करने लगाया आरोप

कांग्रेस पर खैरागढ़ उपचुनाव में जनता को एक बार फिर भ्रमित करने लगाया आरोप
Share this

केंद्रीय मंत्री पटेल के बयान को कांग्रेस गलत ढंग से कर रही पेश जो की निंदनिय

खैरागढ़ को जिला बनाने पर कांग्रेस की सौदाबाजी की दी संज्ञाः सांसद प्रतिनिध

दल्लीराजहरा | डौण्डी | 9 अप्रैल 2022 | सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने प्रदेश सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाते हुए कहा की खैरागढ़ के उपचुनाव में कांग्रेस को अपना पराजय साफ दिख रहा है. जिस पर कांग्रेस भ्रम की राजनीति कर खैरागढ़ की जनता को फिर एक बार भ्रमित करने का कार्य कर रही है। ध्रुवे ने आगे कहा की केन्द्रीय मंत्री पटेल के बयान को गलत ढंग से कांग्रेस द्वारा पेश किया जा रहा है.
वही उन्होने यह कहा की 3 साल में प्रदेश सरकार इतना कर्ज ले लिया जितना पूर्व की 15 सालों तक रही भाजपा शासन नही लिए थे। 15 वर्षों की शासन में प्रदेश भाजपा 15 हजार करोड़ आर बी आई से लिए थे. वही प्रदेश की कांग्रेस सरकार 3 सालों में 50 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया है. यही बात केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्रदेश को दिवालिया करने का आरोप कांग्रेस की सरकार पर लगाया था. जिसे कांग्रेस तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है। सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा की आर बी आई से कर्ज के मामले में अपने को उत्तरप्रदेश से तुलना करते हैं की उत्तरप्रदेश छत्तीसगढ़ भी ज्यादा का कर्ज ले रखा है.
लेकिन उन्हे पता नही है की यूपी की जनसंख्या छत्तीसगढ़ से लगभग 10 गुना अधिक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल बिना लक्ष्य और जानकारी के कुछ भी कह देते हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी कहते नजर आ जाते हैं की 15 साल छत्तीसगढ़़ में भाजपा सत्ता में रही 15 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह रहे गरीबों की इतनी चिंता थी तब मकान क्यों नहीं बनवाया शायद मुख्यमंत्री को पता नही है. की 15 साल की भाजपा सरकार में प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य के साथ गरीब जनता का आवास शौचालय बने हैं।
कांग्रेस के तीन साल में उसका 1 प्रतिशत भी विकास कार्य नहीं हुआ है आवास की बात तो छोड़ दीजिए प्रदेश सरकार की आवास योजना की राशि नहीं देने के कारण कितने हितग्राही कर्ज से दब गये है. कुछ हितग्राही तो आत्महत्या तक कर लिऐ हैं उन्होने खैरागढ़ को नये जिला बनाने पर इसे कांग्रेस की सौदाबाजी की संज्ञा दी है. उन्होने कहा की कांग्रेस हार गई तो क्या खैरागढ़ को जिला नहीं बनाएगी खैरागढ़ को जिला बनाने की याद कांग्रेस को उपचुनाव में ही क्यों आई है।
सवा तीन साल के कार्यकाल में याद क्यों नहीं आई इसका जवाब भी खैरागढ़ की जनता उपचुनाव में अवश्य देगी उन्होने यह भी कहा की भाजपा खैरागढ़ का उप चुनाव कांग्रेस के झूठे वादे मोदी सरकार के उपलब्धियों व प्रदेश में भाजपा के 15 साल की सत्ता के विकास कार्यों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस की सरकार को जवाब देने का सही वक्त आ गया है। 16 अप्रैल को मतगणना होगी तो परिणाम हमारे पक्ष में होगा।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *