देश दुनिया वॉच

होली खेलने के दौरान खूनी जंग, गोलीबारी में 2 लोगों की मौत

Share this

प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लकड़ी मंडी में शनिवार को होली खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच वाद-विवाद के हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि लकड़ी मंडी में होली खेलने के दौरान वाद-विवाद के बाद हुई गोलीबारी में दुर्गेश सिंह चौहान (40) और विनोद सिंह चौहान (25) की गोली लगने से मौत हो गई। दोनों पड़ोसी थे।

उन्होंने बताया कि घटना में विनोद सिंह चौहान की बहन रानी चौहान के पैर में चोट आई है और एक अन्य व्यक्ति पिंटू चौहान भी घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रकरण में दोनों पक्षों से तहरीर ली जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया की तहरीर प्राप्त होने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व, शुक्रवार को नगर के जार्ज टाउन थाने में मारपीट और गोलीबारी की घटना में दो युवकों की मौत हो गई थी। इस मामले में विवाद होली खेलने के दौरान शराब के नशे में हुआ था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *