प्रांतीय वॉच

पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में कर्मचारियों के भूख हड़ताल 5 वें दिन जारी रहा

Share this

 

कमलेश लहोतरे/ बिलासपुर। पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में अनुसूचित जाति/जनजाति के 45 कर्मचारियों को पदावनत किए जाने के विरोध में 01 फरवरी 2022 से जारी धरना प्रदर्शन निरंतर जारी है। पदावनत एवं सेवानिवृत कर्मचारी भूख हड़ताल कर रहे हैं। क्रमिक भूख हड़ताल का आज पाॅंचवा दिन रहा, जिसमें  शंकुतला मनहरे एवं  रेणु नवरंग भूख हड़ताल पर रहे।  परमानंद दीवान से.नि.कर्मचारी भी अपने स्वत्वों के भुगतान न होने से परेशान होकर इस भूख हड़ताल में शामिल हो रहे हंै।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी परिषद के सदस्यगण पुरजोर सहयोग कर अपने हड़ताली कर्मचारी साथियांे के पक्ष में भोजनावकाश में नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन का निरंतर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भूख हड़ताल का क्रम निरंतर जारी रहेगा। सोमवार दिनांक 14 मार्च 2022 को  राजीव कुजूर एवं  चेमन लाल ठाकुर भूख हड़ताल पर रहगे

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *