नई दिल्ली: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने इंडिया गेट परिसर में होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया. पीएम मोदी ने शुक्रवार को ही ऐलान किया था कि देश के महान सपूत सुभाष चंद्र बोस के प्रति आभार के प्रतीक के रूप में इंडिया गेट पर उनकी ग्रेनाइट की एक प्रतिमा लगाई जाएगी. उन्होंने ट्वीट किया था कि जब तक नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा बनकर तैयार नहीं हो जाती, तब तक उस जगह पर उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा लगाई जाएगी. इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे.
कार्यक्रम में बोले अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नेता जी कि ये प्रतिमा करोड़ों लोगों को प्रेरित करेगी. उन्होंने कहा कि नेताजी का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता.
‘यह दिन ऐतिहासिक’
पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान सभी मौजूद लोगों का अभिवादन किया. पीएम ने भारत मां के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के इस दिन, इस कालखंड को ऐतिहासिक बताया. पीएम ने बोला कि नेता जी ने भीख की आजादी स्वीकार नहीं की.
पीएम मोदी ने सुबह दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने रविवार को सुबह ही सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की बधाई दी और नेताजी की एक अन्य मूर्ति के सामने श्रद्धांजलि अर्पित की.

