देश दुनिया वॉच स्पोर्ट्स वॉच

भारत के पूर्व क्रिकेटर हुए कोरोना पॉजिटिव,सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी जानकारी

Share this

भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. कोरोना (Covid-19) पॉजिटिव होने के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर ने खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया है. हरभजन सिंह ने  सोशल मीडिया पर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है. साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों से टेस्ट कराने को कहा है. भज्जी (Bhajji) ने ट्वीट कर बताया कि उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं और वो घर में ही क्वारंटीन होकर जरूरी एहतियात बरत रहे हैं.

 

हरभजन सिंह HARBHANJAN SINGH  ने पिछले साल 24 दिसंबर को सोशल मीडिया SOCIAL MEDIA पर अपने सन्यास का एलान किया था. उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था. संन्यास के वक्त उन्होंने कहा था कि वो भविष्य में पंजाब की सेवा करना चाहते हैं. हालांकि, वो ये सेवा किस रूप में करना चाहते हैं, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया था.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *