देश दुनिया वॉच

दहेज़ देने से किया इंकार तो पति ने पत्नी को लगाई आग…गिरफ्तार

Share this

शादी के करीब सात साल बाद नशेड़ी पति ने दहेज(Dowry ) के लिए अपनी पत्नी को ही आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने दूधमुंहे बच्चे को मां से अलग करने के  मामले में आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पति ने इस घटना से पहले 3 बच्चों की मां (पत्नी) को आग भी लगा दी। पत्नी की ओर से मामले में आरोपी पति के अलावा सास और ससुर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक बांसवाड़ा के छोटा टांडा स्थित अपने मायका में रह रही रीना पुत्री वनेश्वर नायक ने पुलिस को बताया कि करीब 8 साल पहले उसका विवाह छोटा टांडा निवासी हिम्मतलाल के साथ हुआ था। शादी के बाद 6 महीने अच्छे से बीते। लेकिन शराबी पति हिम्मतलाल, ससुर हंसराज और सास भूला देवी उससे दहेज(Dowry ) की मांग करने लगे। भविष्य में सब सही हो जाएगा  सोचकर विवाहिता घरेलू हिंसा बर्दाश्त करती रही छह साल पहले उसने हिमानी और 4 साल पहले मोहिनी नाम की बेटी को जन्म दिया। करीब 2 साल पहले रोचक नाम का बेटा हुआ।

मायके में रह रही है पीड़िता

बीती 3 जनवरी को आरोपी ने दहेज के दो लाख रुपए पीहर से लाने की मांग की। मना करने पर आरोपी ने उसे आग लगा दी। चीख़ -पुकार सुनकर पड़ौसी दौड़े और उसके कपड़ों में लगी हुई आग बुझाई। पीड़िता का आरोप है कि हिम्मतलाल ने उसकी तीनों नाबालिग संतानों को उससे छीन लिया। वहीं धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। अब वह अपने मायके में रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि  बेटा बीमार है, उसकी हालत खराब है। ससुराल में उसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। इस मामले में पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *